फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रमिक अनशन करेंगे हटाए गए अतिथि शिक्षक

Mon, 28 Dec 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी ब्लाक में अतिथि शिक्षकों की भर्ती का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। उच्च न्यायालय से स्टे लाने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से गुस्साए अतिथि शिक्षकों ने 29 दिसंबर से कलक्ट्रेट में धरना एवं क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है, जबकि प्रशासन मामले में विधिक राय लेकर दो-तीन दिन के भीतर कार्रवाई की बात कह रहा है।
विज्ञापन



भटवाड़ी ब्लाक में अतिथि शिक्षकों की भर्ती काउंसिलिंग के दौरान ही गड़बड़ी के आरोप के चलते विवादों में घिर गई थी। इस बीच नियुक्ति पाए अतिथि शिक्षकों ने 89 दिन की सेवाएं भी पूरी कर लीं।

तब शिक्षा विभाग ने एडीएम की जांच के आधार पर 15 और छात्र संख्या शून्य होने पर 17 अन्य अतिथि शिक्षकों को बाहर कर नए अतिथि शिक्षक भर्ती कर दिए थे। हटाए गए अतिथि शिक्षक 89 दिनों की सेवा के आधार पर उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए हैं।
विज्ञापन



कोर्ट के स्टे के बाद सोमवार को नियुक्ति के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे अतिथि शिक्षक अधिकारियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन न तो उन्हें नियुक्ति मिली और न ही कोई संतोषजनक जवाब।

इससे गुस्साए अतिथि शिक्षकों ने सीईओ डिप्टी कलक्टर कमलेश मेहता का घेराव कर रोष जताया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नियुक्ति नहीं मिलने पर 29 दिसंबर से कलक्ट्रेट में धरना और क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।

इस मौके पर आशीष चौहान, प्रवीण भट्ट, प्रणव नौटियाल, उत्तम, मीनाक्षी बागड़ी, मनीषा सेमवाल, महेश उनियाल, विजयलक्ष्मी, नवीन नौटियाल, रीना, चंद्रकांता आदि मौजूद रहे।

कोट...
अतिथि शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की जांच के लिए डिप्टी कलक्टर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता से विधिक राय ली जा रही है। कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। मामले में दो-तीन दिन के भीतर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विनय शंकर पांडेय, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें