फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमवीएन गेस्ट हाउस को बनाया कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने जिला मुख्यालय स्थित जीएमवीएन गेस्ट हाउस को कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने के लिए प्राइवेट होटलों को अनुबंधित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोविड टीकाकरण के साथ ही सैंपलिंग भी तेज कर दी गई है। रोजाना 700 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वॉर रूम में तैनात एसीएमओ डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि जिला अस्पताल में 108 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है और अभी यहां पर 71 कोविड के मरीज हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जीएमवीएन के उत्तरकाशी स्थित पर्यटक आवासगृह को कोविड अस्पताल में तब्दील कर यहां मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं। यहां 80 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से कुल 24 लोगों की मौत हुई है। प्रशासन का पूरा जोर टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट के साथ ही टीकाकरण पर है। एक मई से जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें