फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी आराकोट मोरी प्रथम

Sat, 22 Nov 2025 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा संपन्न
विज्ञापन

उत्तरकाशी। श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। स्पर्धा में सांस्कृत समूहगान, नाटक, नृत्य, आशुभाषण, वाद विवाद और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं हुई। इसमें संस्कृत नाटक राजकीय इंटर कॉलेज आराकोट मोरी प्रथम स्थान पर रहा।
विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में जीआईसी आराकोट मोरी प्रथम, गोपाल विद्या मंदिर द्वितीय, राजेंद्र पब्लिक स्कूल बड़कोट तृतीय रहा। संस्कृत समूहगान श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, जीआईसी आराकोट द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर ज्योतिपुरम तिलोथ तृतीय रहा।
विज्ञापन

संस्कृत वाद विवाद में सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगथ प्रथम, श्री विश्वनाथ संस्कृत द्वितीय और राइंका फोल्ड तृतीय रहा। संस्कृत आशुभाषण में राइंका जिब्या कोटधार प्रथम, विश्वनाथ संस्कृत द्वितीय, राइंका धौंतरी तृतीय रहा। श्लोकोच्चारण में श्री विश्वनाथ संस्कृत प्रथम, राइंका नेताला द्वितीय और राबाइंका चिन्यालीसौड़ तृतीय रहा। वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत समूहगान में श्री विश्वनाथ संस्कृत कॉलेज प्रथम, राइंका चिन्यालीसौड़ द्वितीय और राइंका आराकोट तृतीय रहा।
विज्ञापन

संस्कृत वाद विवाद में श्री विश्वनाथ संस्कृत प्रथम, संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय और राइंका जिव्या कोटधार तृतीय रहा। संस्कृत आशुभाषण में सूरज नौटियाल प्रथम, देवेश द्वितीय और दीपिका तृतीय रही। इस मौके पर जनपद संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद नौटियाल, प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, डॉ. प्रदीप कोठारी, प्रबंधक अरविंद कुड़ियाल, डॉ. राधेश्याम खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें