फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगे चार लाख वापस दिलवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस की साइबर सेल ने ठगी गई रकम वापस दिलवाई है। पीड़ित ने एसपी अर्पण यदुवंशी को पत्र लिखकर मदद मांगी थी।
विज्ञापन

बीते माह विकासखंड डुंडा के ठांडी गांव निवासी गुलाब सिंह ने विदेश में नौकरी के लिए किसी कंपनी में ऑनलाइन आवेदन किया था। कंपनी से जुड़े किसी व्यक्ति ने गुलाब सिंह से धोखाधड़ी कर 418000 रुपये ठग लिए। एसपी ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते साइबर सेल उत्तरकाशी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए जिस पर साइबर सेल ने पीड़ित के खाते से हुए लेनदेन का विवरण प्राप्त किया। संबंधित बैंक व पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक को ठगी गई पूरी धनराशि वापस दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें