फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अब सरास तक पहुंचेगा गैस सिलिंडर, 15 किमी की दौड़ से राहत

Sun, 04 Oct 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाण क्षेत्र के सरास, ओठाड़ा और थली गांवों के ग्रामीणों को घरेलू गैस सिलिंडर के लिए अब 15 किलोमीटर दूर खूनीगाड़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद सरास विस्तार केंद्र से गैस वितरण व्यवस्था शुरू करने को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के अनुमोदन के अनुसार गैस सिलिंडर की लोडिंग-अनलोडिंग और दोनों ओर की ढुलान के लिए प्रति सिलिंडर 100 रुपये निर्धारित किए गए हैं। गैस एजेंसी इसी स्वीकृत दर पर सरास विस्तार केंद्र तक सिलिंडर पहुंचाकर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी। क्षेत्र के मनमोहन सिंह चौहान लंबे समय से सरास तक गैस वितरण की मांग उठा रहे थे। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी, आरटीओ और उपजिलाधिकारी पुरोला से मुलाकात कर व्यवस्था शुरू करने और उचित ढुलान दर तय करने का आग्रह किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें