सरदार सिंह की रसोई में गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। हादसे में रसोई का सामान जलने से परिवार को नुकसान हुआ है।
तहसील बड़कोट के अंतर्गत स्यालना गांव में देर रात घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से रसोई का सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि आसपास के लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और उसे फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी केंद्र सिंह पयाल ने बताया कि शनिवार रात सरदार सिंह की रसोई में गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। हादसे में रसोई का सामान जलने से परिवार को नुकसान हुआ है।
केंद्र सिंह पयाल ने अग्नि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।