फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री मंदिर के कपाट, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली

Tue, 10 Nov 2026 01:48 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर बढ़ रही है। गंगोत्री धाम के कपाट आज बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद अब शीतकाल में मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी। 
विज्ञापन
गंगोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन




इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित मुखीमठ में कर सकेंगे। मंगलवार सुबह से ही गंगोत्री धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से पूरा धाम हुआ भक्तिमय
तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक और आरती की, जबकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। निर्धारित मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के दौरान सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...जेनी प्रकरण: हरक सिंह के आरोप पर सामने आईं पूर्व विधायक, एएसपी नेता बोले-जेनी ने खुद बताई थी बेटे की सच्चाई

शीतकाल में भी गंगोत्री धाम में साधनारत रहने वाले साधु-संतों के साथ मंदिर, आश्रम और होटलों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने मां गंगा को भावभीनी विदाई दी। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में ठहरेगी। यहां रातभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद बुधवार को डोली मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना और दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें