फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 30 करोड़ से भरे जाएंगे गंगोत्री हाईवे के जख्म

Sun, 26 Oct 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सीजन में गंगोरी से धराली तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी सड़क
विज्ञापन

बीआरओ ने सोनगाड से झाला तक शुरू किया सुधारीकरण कार्य
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर मानसून सीजन के दौरान गंगोरी से धराली तक क्षतिग्रस्त सड़क का करीब 30 करोड़ की लागत से सुधारीकरण किया जाएगा। आपदा के दौरान गंगोत्री हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां पर आवाजाही अभी भी खतरनाक बनी है। वहीं दूसरी ओर बीआरओ की ओर से मानसून सीजन से पहले छूटे हुए कार्यों के तहत सोनगाड से झाला तक सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मानसून और आपदा के समय गंगोत्री हाईवे गंगोरी गणेशपुर से लेकर धराली तक कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। हर्षिल में जहां हाईवे पूरी तरह झील में डूब गया था वहीं सोनगाड सहित डबरानी में गंगा के तेज बहाव में सड़क बह गई थी। वहीं ओंगी सहित नेताला और नलूणा, धराली आदि में भूस्खलन और मलबे के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं लेम्चागाड के समीप भी आधी सड़क क्षतिग्रस्त होने से खतरा बना है। मानसून सीजन के बाद बीआरओ की ओर से बह गई सड़कों के स्थान पर वैकल्पिक और भूस्खलन आदि क्षेत्रों में मलबा हटाकर आवाजाही को सुचारू करवाया गया है लेकिन वहां पर अभी भी खतरा बना है। वहीं अब बीआरओ को इन क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए करीब 30 करोड़ की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जल्द ही हाईवे की स्थिति सुधारने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं बीआरओ की ओर से मानसून से पूर्व में छूटे सड़क सुधारीकरण और ब्लैक टॉप के कार्य को दोबारा शुरू कर दिया है। पहले चरण में सोनगाड से झाला तक करीब 18 किमी सड़क का ब्लैक टॉप किया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में गंगोरी से मनेरी यह कार्य किया जाएगा। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर का कहना है कि आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए 30 करोड़ की स्वीकृति मिली है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें