फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : रतूड़ीसेरा में ट्रीटमेंट के लिए रोके जा रहे वाहन

Sat, 29 Nov 2025 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को घंटों करना पड़ रहा है हाईवे खुलने का इंतजार
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा के पास ट्रैफिक रोके जाने से लोगाें व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों को एक-एक घंटे तक हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा रहा है। हाईवे से सफर करने वाले लोगों ने जिला प्रशासन से यातायात रोके जाने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा के पास ऑलवेदर परियोजना के तहत एक कंपनी पहाड़ी पर ट्रीटमेंट कार्य कर रही है। कंपनी बिना सूचना के सुबह से लेकर शाम तक करीब एक-एक घंटे के लिए ट्रैफिक रोक रही है। इससे रतूड़ीसेरा के पास कई मरीज को लाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस रही है। वहीं, शादियों का सीजन चल रहा है जिससे शादी भी देर में पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को कंपनी से रात के समय ट्रीटमेंट कार्य करने की मांग की। वहीं, डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि कंपनी को आधे घंटे में ट्रैफिक खोलने के निर्देश दिए गए हैं। ज्यादा ट्रैफिक होने पर जल्द हाईवे को खोलने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें