फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : गणेशपुर से स्याबा तक पहाड़ी से गिर रह हैं पत्थर

Mon, 09 Mar 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन बना रहता है खतरा, पूर्व में भी पत्थर गिरने से हो चुकी है एक युवक की मौत
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने उठाया सुरक्षात्मक कार्य की मांग
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गंगोत्री हाईवे पर गणेशपुर से स्याबा तक पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि गणेशपुर के नेडा नामे तोक की पहाड़ी सहित लालढांग से स्याबा पुल तक साफ मौसम में भी कई बार पत्थर गिरने के कारण बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। तीन दिन पूर्व भी गणेशपुर के समीप पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी।
भटवाड़ी विकासखंड के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी और चट्टानों से झूलते बोल्डर और गिरते पत्थर लगातार खतरा बन रहे हैं। तीन दिन पूर्व गणेशपुर के समीप वनाग्नि के कारण गिरे पत्थर की चपेट में आने से लाटा निवासी युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि वहां पर साफ मौसम और बिना वनाग्नि के भी कई बार पत्थर गिरने के कारण लोग चोटिल हो गए हैं। साथ ही लालढांग से स्याबा पुल तक करीब दो किमी के क्षेत्र में भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का भय बना रहता है। साथ ही बरसात में इन स्थानों पर बोल्डर आने के कारण कई दिनों तक हाईवे पर आवाजाही बंद हो जाती है। इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर मांग की है कि इस संबंध में बीआरओ को निर्देशित कर जल्द ही सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि मार्ग पर वनाग्नि की घटनाओं एवं पर्याप्त सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं के अभाव के कारण क्षेत्रीय लोगों में रोष है। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख मीरा, रमेश नेगी, राकेश सेमवाल, उत्तम कुमार, आकाश नेगी, कुशाल राणा, योगेश डंंगवाल, कमलेश कुमार, प्रेमकांत सेमवाल, सुदेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें