फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : बीआरओ ने गड्ढों में भर दिया मिट्टी

Tue, 14 Jul 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानसू में हाईवे पर हो रखे थे जगह-जगह गड्ढे, गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू में बने गड्ढों को बीआरओ ने भर दिया है। हालांकि यह मरम्मत फिलहाल मिट्टी और पत्थर डालकर की गई है जिससे बरसात में इनके दोबारा बहने की आशंका बनी है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर के बाद बीआरओ ने अगले ही दिन कार्रवाई की।
जिला मुख्यालय से सटे ज्ञानसू कस्बे में हाईवे की खराब हालत लंबे समय से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी थी। बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता था जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना है। करीब एक वर्ष पहले जून में 90 लाख की लागत से ज्ञानसू से तेखला तक कराया गया डामर कुछ ही महीनों में उखड़ने लगा था। इसके बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थायी मरम्मत की मांग की थी। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष बरसात के बाद भी बीआरओ ने गड्ढों में मिट्टी भरकर अस्थायी व्यवस्था की थी लेकिन बारिश में वह सामग्री बह गई और सड़क की हालत फिर खराब हो गई। इस बार भी गड्ढों को मिट्टी और पत्थर से भरने के बाद स्थायी समाधान की जरूरत है।
विज्ञापन

पालिका सभासद मनीष पंवार, स्थानीय निवासी आनंद पंवार समेत अन्य लोगों ने कहा कि ज्ञानसू जिला मुख्यालय का प्रमुख प्रवेश मार्ग है जहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने और स्थायी रूप से सुधार कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें