यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप के पास बर्फ में फंसी बस को निकालता एनएच का जेसीबी।
- फोटो : UTTER KASHI
नए साले के जश्न के लिए हर्षिल वैली पहुंच रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की दिक्कतों को लेकर उपला टकनौर जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम भटवाड़ी से मुलाकात की। उन्होंने पाला गिरने से फिसलन भरी हुई सड़क पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम करने की मांग की।
सोमवार को उपला टकनौर जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरकाशी पहुंचकर एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गंगोत्री हाईवे से हर्षिल जाने वाली सड़क पर पाले की समस्या बनी हुई है। यहां फिसलन के कारण वाहनों की सुरक्षित आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के दौरान सुक्की से लेकर धराली तक के हिस्से में गंगोत्री हाईवे पर यातायात अवरुद्ध होने का खतरा रहता है। आने वाले दिनों में यहां बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन सड़क पर यातायात बहाल रखने के साथ ही बिजली, पानी, संचार आदि सुविधाएं चाक चौबंद रखे। प्रतिनिधिमंडल में माधवेंद्र रावत, सचेंद्र पंवार, गुड्डू पंवार, भवान सिंह राणा आदि अनेक लोग शामिल रहे।