फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप

Fri, 22 Jul 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
मार्ग बंद - फोटो : file photo
विज्ञापन
चार दिन बाद शुक्रवार दोपहर को जिले में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह हेलगूगाड में दोबारा अवरुद्ध हुए गंगोत्री हाईवे पर तीन घंटे के भीतर बीआरओ ने यातायात बहाल कर दिया, लेकिन यहां भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। जिले की छह लिंक रोडों पर भी यातायात अवरुद्ध है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हेलगूगाड में फिर से चट्टान दरकने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। बीआरओ ने मशीनें लगाकर सुबह करीब नौ बजे यातायात बहाल कर लिया। इस स्थान पर सड़क संकरी होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। फिलहाल टैक्सी वाहनों से कांवड़ यात्रा सुचारु चल रही है। धरासू बैंड नालूपाणी क्षेत्र में भी गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु रहा।

इधर, बीते दिनों की बरसात में अवरुद्ध हुई 32 ग्रामीण सड़कों में से 26 सड़कों पर यातायात बहाल हो चुका है। यमुना नदी के उफान में बही खरादी-नगाणगांव मोटर पुल की एप्रोच 15 सितंबर तक ठीक होने की जानकारी दी जा रही है। मनेरी-जखोल मोटर मार्ग पर 30 जुलाई और गंगोरी-गजोली मोटर मार्ग पर 25 जुलाई तक यातायात बहाल हो पाएगा।
विज्ञापन


इनके अलावा ज्ञानसू-साल्ड और मोरी ब्लाक में खूनीगाड-सरास और मुसाई-सट्टा मोटर मार्ग पर भी यातायात बहाली के प्रयास जारी हैं। इन सड़कों पर 24 जुलाई तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है। लिंक रोड अवरुद्ध होने के कारण अलग-थलग पड़े गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें