फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

Sat, 29 Oct 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने धामों के कपाट बंद होने की तैयारी पूरी कर ली है। गंगोत्री धाम के कपाट सोमवार को अन्नकूट के मौके पर बंद होंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट पहली नवंबर को बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन


गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि सोमवार को अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:30 पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। इसी दिन गंगाजी की भोग मूर्ति की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम मार्कंडेय स्थित देवी माता मंदिर में पहुंचेगी। सुबह आठ बजे मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना होगी।

उधर, यमुनोत्री मंदिर समिति के सह सचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि भय्यादूज पर्व पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। दोपहर 2:45 पर मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति शीतकालीन पड़ाव खरसाली गांव के लिए रवाना होगी। दोनों धाम के कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालु शीतकालीन पड़ाव में मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव और मां गंगा के दर्शन मुखबा में कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें