फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: फुटबॉल में गंगोत्री विस क्षेत्र का दबदबा

Thu, 01 Oct 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद चैपिंयनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सांसद चैपिंयनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान मुर्गा झपट, रस्सा-कसी, फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
अंडर-19 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की टीम ने पुरोला को हराया। गंगोत्री की ओर से ओम जुयाल ने एकमात्र निर्णायक गोल किया। पुरोला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भी गंगोत्री की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

पुरोला ने द्वितीय और यमुनोत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुर्गा झपट में 28 से 31 किलोग्राम भार वर्ग में पुरोला की अंजना ने प्रथम, प्रतापनगर की सोनम ने द्वितीय और गंगोत्री की कुसुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 37 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में गंगोत्री की आस्था ने प्रथम, घनसाली की शिवांसी ने द्वितीय व टिहरी की पवना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गंगोत्री विधानसभा की टीम दूसरे व प्रतापनगर विधानसभा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में टिहरी विधानसभा के दक्ष ने प्रथम, घनसाली के अंकुश ने द्वितीय व गंगोत्री के वनिज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, संदीप राणा, लोकेन्द्र नेगी, प्रवेश पैन्यूली, प्रकाश भंडारी, किरन राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें