फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में बर्फबारी के चलते बंद गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक और यमुनोत्री हाईवे हनुमानचट्टी से जानकीचट्टी के बीच नहीं खुल पाया है। ऐसे में उपला टकनौर क्षेत्र और यमुनोत्री धाम से लगे गांव खरशाली, नारायण पुरी, जानकीचट्टी के ग्रामीणों को बनास से आगे पांच किमी बर्फ में पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपला टकनौर क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे बर्फबारी के कारण पांच जनवरी से बंद है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट में हनुमानचट्टी से जानकीचट्टी मार्ग को खुला दिखाया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि चौथे दिन भी यह मार्ग बंद है। इस मार्ग पर बनास गांव के सामने से आगे वाहन नहीं जा पा रहे हैं। खरशाली के प्यारे लाल उनियाल ने बताया कि वाहन चालक फिसलन होने के कारण आगे नहीं जा रहे हैं। मजबूरन ग्रामीणों को पांच किमी कंधों पर सामान रखकर पैदल जाना पड़ रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा ने एनएच व प्रशासन से बर्फबारी के बाद सड़क पर आवाजाही सुगम बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें