फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोरी इंटर कॉलेज में 14 वर्षों से नहीं है गणित विषय के शिक्षक

Thu, 26 Dec 2024 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में गत 14 वर्षों से गणित के शिक्षक नहीं हैं। इससे छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इतने वर्षों में वहां पर व्यवस्था के नाम पर भी प्रवक्ता नहीं है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी के अभिभावक संघ के अध्यक्ष सर्वेश्वर नौटियाल का कहना है कि 14 वर्षों से विद्यालय में गणित के प्रवक्ता की तैनाती नहीं हो पाई है। वहीं, एक अंग्रेजी और भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता ही व्यवस्था पर गणित की कक्षाएं संचालित कर रहे थे। उसमें से भी अंग्रेजी के प्रवक्ता एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो गए, तो वहीं भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पास प्रधानाचार्य का भी चार्ज है। इसलिए उन्हें भी गणित की कक्षा की व्यवस्था बनाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
नौटियाल ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है। साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर थक चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, विद्यालय में केलशू घाटी के गांवों सहित गंगोरी, गणेशपुर के छात्र-छात्राएं कई किमी की पैदल दूरी तय कर पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। नौवीं और 10वीं में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि अगर ऐसी ही स्थिति रहती है और जल्द ही शिक्षक की तैनाती नहीं होती है, तो उन्हें शिक्षा विभाग के कार्यालय में आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी का कहना है कि वहां पर गणित के प्रवक्ता पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा चलने के कारण निलंबित हैं। नजदीकी विद्यालय से व्यवस्था के लिए डीईओ को निर्देशित किया गया है। वहां पर प्रधानाचार्य भी गणित पढ़ा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें