फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोरी बेली ब्रिज भारी वाहनों के लिए तैयार

विज्ञापन
उत्तरकाशी के गंगोरी में बीआरओ ने वेली ब्रिज पर शुरू किया लोड टेस्टिंग का कार्य। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी बेली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही बंद कराकर बीआरओ ने पुल की लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बारिश से टेस्टिंग कार्य में खलल पड़ने पर अब पुल पर सोमवार दोपहर एक बजे के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में असी गंगा में आई बाढ़ में उत्तरकाशी मुख्यालय से गंगोत्री की ओर चार किमी दूर गंगोरी स्थित मोटर पुल बह गया था। इसके बाद बीआरओ ने यहां बेली ब्रिज का निर्माण कराया, जो दिसंबर 2017 को ओवरलोड के कारण भरभरा कर ढह गया था। इसके बाद बीआरओ ने यहां दूसरा बेली ब्रिज लगाया, लेकिन यह पुल भी अप्रैल 2018 में ओवरलोड के कारण ही ढह गया था।
इसे देखते हुए बीआरओ ने पुराना पुल हटाकर इसके स्थान पर अत्याधुनिक तकनीक एवं 70 टन भारवहन क्षमता वाले पोर्टेबल स्टील बेली ब्रिज का निर्माण किया था। बीते मई में असी गंगा में पानी बढ़ने पर वैकल्पिक पुलिया ढह जाने पर इस पुल की विधिवत लोड टेस्टिंग से पहले ही वाहनों की आवाजाही शुरू करानी पड़ी। रविवार को पूरे दिन पुल की टेस्टिंग का कार्य चलता रहा। बीआरओ के कमान अधिकारी कर्नल यश श्रीवास्तव ने बताया कि टेस्टिंग के बाद सोमवार दोपहर एक बजे गंगोरी बेली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। पुल भारी वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें