फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मुखबा में संक्रांति तक होंगे गंगा की भोगमूर्ति के दर्शन

Sat, 14 Nov 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके बाद शृंगार के साथ होंगे सरस्वती व अन्नपूर्णा के दर्शन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में सोमवार को संक्रांति तक श्रद्धालु गंगोत्री धाम से शीतकाल के छह माह के लिए आई गंगा जी की भोगमूर्ति के दर्शन कर पाएंगे। सोमवार को आराध्य समेश्वर की देवडोली की आज्ञा अनुसार भोगमूर्ति का विधिविधान के छह माह के लिए भंडारण किया जाएगा। इसके बाद मुखबा स्थित मंदिर में मां गंगा की शृंगार मूर्ति के साथ सरस्वती मां व अन्नपूर्णा देवी की शीतकाल में पूजा होगी और श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।
मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली में विशाल जलसे के साथ भैयादूज पर मुखबा स्थित शीतकालीन मंदिर में पहुंची। भोगमूर्ति को शीतकाल के लिए मंदिर में विधिविधान के साथ स्थापित की गई। उसके बाद गांव में तीन दिवसीय पांडव यज्ञ का आयोजन किया गया। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि भैयादूज से आगामी संक्रांति तक शीतकाल मंदिर में भोगमूर्ति के दर्शन होते हैं। उसके बाद समेश्वर देवता के आदेश पर विधिविधान के साथ भोगमूर्ति का भंडारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छह माह शीतकाल में गंगा जी के शृंगार दर्शन के साथ मां सरस्वती व अन्नपूर्णा के दर्शन भी होते हैं। साथ ही शीतकाल में मुखबा में पांच पुलिसकर्मी मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद हर दिन अच्छी संख्या में श्रद्धालु गंगा के शीतकाल प्रवास मुखबा में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर गंगा के साथ समेश्वर देवता और नरसिंह देवता के दर्शन भी श्रद्धालु कर रहे हैं। आस्था के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले यात्री मुखबा में पौराणिक शैली, कोटि-बनाल शैली में बने मंदिरों और भवनों के बनावट आदि की जानकारी उत्सुकता के साथ ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें