फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मौत का खुलासा नहीं होने पर रोष

Mon, 28 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ ब्लाक के कुठाल्डी बिलोग गांव के पास संदिग्ध परिस्थिति में हुई एक ग्रामीण की मौत का अभी तक खुलासा नहीं होने से परिजनों में रोष है। मृतक के भाई ने इसे हत्या बताते हुए मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएम ने एसपी से मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


डुंडा ब्लाक के कल्याणी गांव निवासी मदन चंद रमोला ने बताया कि बीते 15 जनवरी को उनका भाई सरत चंद रमोला एक शादी समारोह में शामिल होने चिन्यालीसौड़ ब्लाक के कुठाल्डी बिलोग गांव गया था। उसी रात करीब साढ़े तीन बजे उसका फोन आया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

अगले दिन उसने ग्रामीणों को साथ लेकर कल्याणी से बिलोग गांव तक अपने भाई की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 16 जनवरी को ही उन्होंने धरासू थाना पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस की खोजबीन में भी सरत चंद का कुछ पता नहीं चला। 17 जनवरी को जब पुलिस की टीम दोबारा क्षेत्र में गई तो वहां नदी किनारे सरत चंद का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


मदन रमोला का कहना है कि पुलिस इसे सामान्य गिरकर मौत होने का मामला बता रही है, जबकि पहले दिन खोजबीन में शव न मिलना और अगले दिन मिल जाना तथा मृतक के कमीज उल्टा पहने होने आदि साक्ष्य मामले को संदेहास्पद बना रहे हैं।

उन्होंने इसे हत्या का मामला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ढाई माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में भय के साथ रोष है। सोमवार को मृतक के परिजनों ने डीएम से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी। डीएम विनय शंकर पांडेय ने मामले में एसपी से कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें