श्रीदेव सुमन विवि ने फरवरी में सहायक जनसंपर्क अधिकारी सहित छह पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं कराई। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया था। विवि का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।
इसी वर्ष फरवरी में श्रीदेव सुमन विवि ने निजी सहायक, सहायक लेखाकार, स्टोर कीपर, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर प्रोग्रामर व सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों से 500 व अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से 250 रुपये शुल्क भी लिया गया था। लेकिन विवि ने अभी तक भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं कराई है। आवेदक सिद्धांत, एसके उनियाल आदि ने कहा कि वह लंबे समय से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। औपचारिकताएं पूर्ण करने में समय लगता है। जैसे ही शासन से निर्देश मिलते हैं परीक्षा आयोजित करा दी जाएगी।