उत्तरकाशी तेखला में कुछ इस तहर सीख रहे एडवेंचर के गुर।
- फोटो : amar ujala.
माउंटेनियरिंग व ट्रैकिंग के लिहाज से एशिया का प्रमुख संस्थान एनआईएम में इन दिनों देश भर से आए प्रशिक्षणार्थी एडवेंचर के गुर सीख रहे हैं। इसके साथ ही तेखला में भी एनडीआरएफ के जवानों को माउंट रेस्क्यू का अलग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तेखला में तीन ग्रुप को एनडीआरएफ को माउंट रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एनआईएम में बीते माह 28 अक्तूबर को एडवेंचर कोर्स की शुरूआत हुई। एडवेंचर कोर्स में देश भर से आए कुल 48 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 31 पुरूष तथा 17 युवतियां शामिल हैं। प्रशिक्षणार्थियों को रॉक क्लाइबिंग, स्पोर्ट्स क्लाइबिंग, ट्रैकिंग, रिवर क्रासिंग आदि के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इसके अलावा विभोकिंग, क्रास कंट्री, आब्स्टीकल रेस आदि प्रतियोगिताओं की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। दो आउटिंग में चल रहे प्रशिक्षण के पहले चरण में प्रतिभागियों ने तेखला में तीन दिन तक रॉक क्लाइबिंग का प्रशिक्षण लिया। शुक्रवार को एडवेंचर कोर्स का यह दल गंगोत्री से हर्षिल लौटकर जरूरी गुर सीखेंगे।
निम में चल रहे 15 दिवसीय एडवेंचर कोर्स का समापन 11 नवंबर को होगा। वहीं, तेखला में चले रहे मांउट रेस्क्यू प्रशिक्षण में एनडीआरएफ के जवानों को रॉक क्लाइबिंग, शिलारोहण के लिए तैयार किया जा रहा है। कोर्स प्रशिक्षक सोबन सिंह भंडारी ने बताया तेखला में एनडीआरएफ के प्रशिक्षण का यह पहला ग्रुप है। एनडीआरएफ का दूसरे व तीसरे ग्रुप को भी तेखला में माउंट रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा।