फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज जमा होने वाली धनराशि के नाम पर 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पुलिस ने धनराशि निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक कंपनी के छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। लोगों ने रोज जमा होने वाली धनराशि के नाम पर करीब 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की है। वहीं पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गत वर्ष अक्तूबर में धरासू थाने में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड ब्रह्मखाल चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के डायरेक्टर, एमडी और संचालकों पर 25 लाख से अधिक धनराशि की धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें रणवीर चन्द रमोला सहित छह लोगोें पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने इसकी जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें पाया कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कंपनी जीनियस टेक्नोलॉजी के साफ्टवेयर पर काम करती थी। पुलिस की ओर से जीनियस टेक्नोलॉजी से कंपनी का डाटा लेकर आकलन कर, बैंक खाता डिटेल, बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में बड्स एक्ट की बढोत्तरी की गई। वहीं पुलिस ने रणवीर चन्द रमोला को गिरफ्तार किया। वह कंपनी में एमडी का कार्य करता था। उसने बताया कि वर्ष 2022 में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कंपनी खोली गई थी। इसमें वह लोगों से अच्छे रिटर्न के लिए निवेश करवाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें