फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डर के साये में पढ़ने को मजबूर प्राथमिक विद्यालय बिंगसी के 14 छात्र

Thu, 12 Mar 2026 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
निष्प्रयोज्य घोषित विद्यालय भवन में चल रहीं कक्षाएं, खतरें में छात्रों की सुरक्षा
विज्ञापन

- 1975 में बनाया गया था विद्यालय, दो साल पहले निष्प्रयोज्य घोषित
विजयपाल रावत।
नौगांव (उत्तरकाशी)। पांच दशक पहले बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंगसी के जर्जर भवन में छात्र-छात्राएं डर के साए में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करने बाद भी छात्रों को बरामदे में बैठा कर पढ़ाया जा रहा है। इससे छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दो कमरों वाला यह विद्यालय वर्ष 1975 में बनाया गया था। वर्तमान में यहां 14 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है अब भवन में लगी टिन की छत से पानी टपक रहा है जिसे रोकने के लिए छत पर काली तिरपाल बिछाई गई है। टिन की चादरों के सपोर्ट के लिए बिछाये गईं तख्तियां व बल्लियां भी सड़ चुकी हैं। इसके साथ ही दरारें आने से भवन की एक दीवार तिरछी हो गई है। कमरों में आने वाली सीलन से बच्चों के बीमार होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 में तकनीकी संस्था लोनिवि बड़कोट की ओर से भवन को निष्प्रयोज्य घोषित किया गया था। इसके बाद भी छात्रों को जीर्णशीर्ण भवन की छत के नीचे पढ़ाया जा रहा है। इससे छात्रों सहित अध्यापक भी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी ने बताया कि जिला पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक में विद्यालय की स्थिति से मुख्य शिक्षाधिकारी को अवगत करवाया गया है। उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वाशन दिया है। वहीं, ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह चौहान का कहना है कि विभाग बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। विभाग को लगातार स्थिति से अवगत करवाने के बाद भी छात्रों को निष्प्रयोज्य भवन की जर्जर छत के नीचे पढ़ाया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में नौगांव के खंड शिक्षाधिकारी सौरभ पांडे ने बताया कि यदि भवन निष्प्रयोज्य है, तो वहां कक्षाएं नहीं चल सकती हैं। भवन पुनर्निर्माण का प्रपोजल शासन को गया होगा। वह किसी कार्य से बाहर गए हैं, कार्यालय पहुंचने पर ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें