नौगांव (उत्तरकाशी)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विधानसभा अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और सुशासन की अवधारणा को याद किया गया।
सम्मेलन में राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा और सामाजिक समरसता का उदाहरण है। दर्जाधारी राम सुंदर नौटियाल ने देश में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न वाजपेयी द्वारा देश में संचालित विकास की योजनाओं को साझा किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश जुवांठा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जय चंद, अमिता परमार, आनंदी राणा, कमला राणा, मीना रावत, रीना चुनार, श्याम डोभाल, सरदार सिंह राणा, चमन सिंह रावत, धर्म दास, रामचंद्र पंवार, अनिल चौहान, राजीव कुंवर, प्रेम चौहान, प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद