चिन्यालीसौड़। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान और वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में नाम के साथ ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित मेधावी छात्र समान और वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर सालभर में विद्यालय के खेल और शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, ब्लाॅक प्रमुख रणबीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान, डीजीएम राजेश चौकसे, ईई उमाशंकर आदि मौजूद रहे। संवाद