उत्तरकाशी। बाड़ाहाट रेंज और वरुणावत यूनिट के वन कर्मचारियों ने वरुणावत पर्वत पर ग्रामीणों के साथ मिलकर बीज बम बनाए। इसके बाद इन बीज बम को जंगलों में डाला जाएगा जिससे वन्य जीवों को जंगलों में ही भोजन मिल सके।
रविवार को बाड़ाहाट रेंज के वन दरोगा सुभाष प्रसाद के नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों वरुणावत पर्वत पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। वहां उन्होंने बीज बम बनाए। वन दरोगा सुभाष प्रसाद अवस्थी ने बताया कि जंगलों और जंगलों के निकट मानवीय दखल हो गया है जिसके कारण वन्यजीव आबादी क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही है। इसमें प्रतिवर्ष हजारों व्यक्तियों की जान जा रही है। वन्यजीव भी इस संघर्ष में मारे जा रहे हैं। इसके लिए बीज बम अभियान की शुरूआत की गई है। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने बीज बम बनाए साथ ही सुखाने के बाद इन्हें जंगलों में डाला जाएगा। इस मौके पर वन आरक्षी राजेंद्र राणा, नागेंद्र राणा, राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद