फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए 608 मतदान स्थल

Sat, 12 Jul 2025 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 608 मतदान स्थल बनाए गए हैं। साथ ही मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए से 10 प्रतिशत आरक्षित सहित 671 पोलिंग पार्टी चयनित की गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी कराई गई। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को न्यूनतम करने के लिए मतदान कर्मियों की अंतिम चुनावी ड्यूटी का निर्धारण किया गया।
उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन एक सॉफ्टवेयर आधारित प्रणाली के माध्यम से किया गया। 10 प्रतिशत आरक्षित सहित कुल 3355 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कुल 96 जोनल सेक्टर और मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इस मौके पर सीडीओ एसएल सेवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र सैनी, परियोजना निदेशक अजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें