फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पर्वतारोहण के शौक के साथ मानवता का फर्ज भी निभा रहे विदेशी ट्रैकर्स

Fri, 24 Apr 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। फ्रांस के दस पर्वतारोही अपने पर्वतारोहण के शौक के साथ मानवता का फर्ज भी निभा रहे हैं। पिछले दो दिनों में गोमुख ट्रैकिंग के दौरान उनके साथ गए पोर्टरों और मजदूरों की व्यथा सुनकर उन्होंने उनके लिए गरम कपड़ों और कंबल आदि की व्यवस्था की। इसके साथ ही गंगोत्री यात्रा के दौरान सड़क पर कार्य कर रही महिला मजदूरों और उनके बच्चों को गमर कपड़े आदि वितरित किए।
विज्ञापन




ट्रेकिंग एजेंसी संचालक मान सिंह पंवार ने बताया कि बीते बुधवार को गंगोत्री धाम पहुंचे फ्रांस के दस सदस्य दल गोमुख ट्रैक पर गया था। उन विदेशी ट्रैकर्स ने गंगोत्री धाम मार्ग पर गंगोत्री हाईवे पर कार्य कर रही महिला मजदूरों और बच्चों की जानकारी ली। साथ ह गंगोत्री धाम में कुली का कार्य करने वाली नेपाली मूल की महिलाओं की जानकारी भी एकत्रित की। उसके बाद जब वह गोमुख ट्रैक पर गए तो उनके साथ गए पोर्टरों के पास कपड़ों और आवश्यक साम्रगियों आदि की उनके पास कमी देखी। बृहस्पतिवार शाम को उन्होंने गंगोत्री धाम लौटने पर सभी मजदूरों के लिए कंबल, गरम कपड़े सहित अन्य आवश्यक साम्रगियां मंगवाई। शुक्रवार सुबद फ्रांस के पर्वतारोहियों ने अभी जरुरतमंद लोगों को यह साम्रगियां वितरित की। पंवार ने बताया कि विदेशी ट्रैकर्स का कहना है कि इन मजदूरों के माध्यम से ही हमारे सभी कठिन कार्य सफल होते हैं। इसलिए पर्वतारोहण पर आने वाले लोगों को इनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें