फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार में दिखी उड़न गिलहरी

विज्ञापन
उत्तरकाशी के गोविंद वन्य जीव विहार की सूपिन रेंज में कैमरे में कैद हुई उड़न गिलहरी की तस्वीर। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
गोविंद वन्य जीव विहार की सूपिन रेंज में विलुप्त प्राय हिमालयन उड़न गिलहरी दिखाई दी। एक रेंज अधिकारी ने उड़न गिलहरी की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 में शामिल यह उड़न गिलहरी पहली बार गोविंद जीव विहार में दिखाई देने से पार्क प्रशासन उत्साहित है।
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार की सूपिन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ज्वाला प्रसाद गौड़ ने बीते दिनों पार्क क्षेत्र में टेरोमायनी प्रजाति की उड़न गिलहरी की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। उन्होंने बताया कि उड़न गिलहरी करीब सौ मीटर तक ग्लाइड कर सकती है। उड़ने के लिए यह स्क्रीन का प्रयोग करती है, जो इसके अगले पैरों से पीछे पूंछ तक होते हैं। इसकी लंबाई करीब 18 से 24 इंच तक होती है और यह सर्वाहारी प्राणी है। देश में इसकी 12 प्रजातियां हैं। उल्लू, बाज और सांपों द्वारा इसका शिकार किया जाता है।
रेंज अधिकारी ने बताया कि उड़न गिलहरी ऊंचे पेड़ों पर रहना पसंद करती है। अब ऊंचे पेड़ों की संख्या कम होने से इसके प्रवास स्थल सिमटते जा रहे हैं। साथ ही इसके शावकों की मृत्यु दर भी काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि गोविंद वन्य जीव विहार में उड़न गिलहरी के संरक्षण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, जिससे इसके संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रयासों में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें