फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल में आग की भेंट चढ़ा 843 हेक्टेयर जंगल

Thu, 19 May 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
जंगलों में आग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अपर प्रमुख वन संरक्षक गंभीर सिंह बागड़ी का कहना है कि इस वर्ष जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। अब तक गढ़वाल क्षेत्र में 1843 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। अपर प्रमुख वन संरक्षक बागड़ी ने बुधवार रात यहां पहुंचकर जंगलों की आग को रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पत्रकारों से मुलाकात में उन्होंने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र के जंगलों में अब तक आग लगने की 1041 घटनाओं में 1843 हेक्टेयर जंगल स्वाह हो चुका है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में दावानल की घटनाएं ज्यादा हुई हैं।

जंगलों को आग से बचाने के लिए वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। संसाधनों के साथ ही फायर वाचर्स की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में स्थानीय ग्रामीणों और वन पंचायतों से मिल रहे सहयोग की सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें