फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 70 लाख लेकर फरार हुआ वित्तीय संस्था संचालक गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जमा पूंजी दोगुनी करने और मोटा मुनाफा देने का दिया था लालच
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को ज्वालापुर से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने और निवेश पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर लोगों की कमाई लेकर फरार हुए आरोपी वित्तीय संस्था संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्री समृद्धि उत्सव बैंक के नाम से संस्था चलाने वाले आरोपी पर करीब 60 से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने उसे हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्सव अग्रहरी ने मार्च 2024 में उत्तरकाशी के ज्ञानसू में श्री समृद्धि उत्सव बैंक के नाम से वित्तीय संस्था शुरू की थी। आरोप है कि उसने लोगों को अधिक ब्याज और भारी मुनाफे का प्रलोभन देकर निवेश कराया। शुरुआत में कुछ निवेशकों को मुनाफा देकर उनका भरोसा जीता गया जिसके बाद अन्य लोगों ने भी संस्था में अपनी रकम जमा कराई। बाद में निवेशकों से लाखों रुपये जुटाने के बाद आरोपी फरार हो गया। सितंबर 2026 में संस्था की एक महिला कर्मचारी एवं मैनेजर की तहरीर पर कोतवाली उत्तरकाशी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लेनदेन और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश की। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को आरोपी को ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें