फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सीखे खेती बागवानी के नए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और रेणुका समिति की ओर से ब्रह्मखाल क्षेत्र के 25 किसानों को मोरी और पुरोला क्षेत्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

रेणुका समिति के संदीप उनियाल ने बताया कि किसानों ने पुरोला प्रखंड के खलाड़ी गांव में प्रगतिशील किसान युद्धवीर सिंह रावत तथा नेत्री गांव में बिजेंद्र सिंह राणा के खेत बागीचों में जाकर नई कृषि तकनीकों की जानकारी हासिल की। यहां उन्हें फार्म मशीनरी बैंक, टपक सिंचाई, छिड़काव सिंचाई के फायदे दिखाई दिए। किसानों ने मोरी प्रखंड में कोका कोला कंपनी द्वारा लगाए गए बगीचे का भ्रमण भी किया। यहां उन्हें बृजेश सिंह ने उन्नत किस्म की सेब, नाशपाती, आड़ू आदि फल प्रजातियों के बारे में बताया। दल में त्रेपन सिंह, विशन सिंह, सीता देवी, विशना देवी, प्रदीप चंद, मदन भट्ट, दिनेल्श भट्ट, राधेकृष्ण उनियाल, दिगंबर पालीवाल आदि किसान शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें