राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में विकास मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और उद्यमिता के लिए स्वयं सहायता समूह व राज्य आंदोलनकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मेले का उद्घाटन देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह चौहान ने किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सरनौल मंदिर निर्माण, भंसाड़ी में बरात घर का लोकार्पण, कुपड़ा में नाग देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण, विभिन्न गांव की एक करोड़ 55 लाख की 55 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लोक गायिका करिश्मा शाह पूनम सती, रोहन भरद्वाज ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख कृष्ण सिंह राणा, कनिष्ठ उप प्रमुख दर्शनी नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, संजय डोभाल, अतोल रावत, जगत चौहान, सकल चंद रावत आदि मौजूद थे। संवाद