- नगर पालिका प्रशासन को कई बार समस्या से कराया अवगत, नहीं हुई कार्रवाई
उत्तरकाशी। मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। यहां पानी की टंकी के पास कई सालों से बिजली का पोल खराब होने से लोगों को अंधेरे में ही आवाजाही करनी पड़ रही है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर जल्द ही लाइट सुचारु करने की मांग की।
नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अजय प्रकाश, मान सिंह, यूकेडी के विष्णु पाल आदि ने पालिका को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि मुख्य बाजार पानी की टंकी के पास कई सालों से बिजली का पोल खराब पड़ा हुआ है। सुबह श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचते हैं। साथ ही यात्रा काल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं लेकिन अंधेरा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। कहा कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप में भी अवगत करवाया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि यदि जल्द ही उक्त मार्ग पर लाइट सुचारु नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रशांत बिष्ट, रविंद्र पवांर, चैन सिंह कैंतुरा, अरुण विष्ट, वचन राणा, गुमान सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र रावत, सोनी पंवार आदि मौजूद रहे।