फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया

Sun, 01 Mar 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में आगामी जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जनपद के तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2011 के बाद होने वाली यह ऐतिहासिक जनगणना पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में होगी। जनगणना की प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रस्तावित है। इससे पूर्व नागरिकों को 10 से 24 अप्रैल 2026 के बीच स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने को स्व-गणना का विकल्प भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण पर एडीएम मुक्ता ने स्थानीय स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और सभी संबंधित अधिकारियों को इस राष्ट्रीय दायित्व को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें