फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी चिन्यालीसौड़ की उपेक्षा पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की उपेक्षा से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में रोष है। उन्होंने सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन का स्थानांतरण रद्द करने और फिजिशियन को चिन्यालीसौड़ से जिला अस्पताल भेजने की आशंका पर सामूहिक आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2008-09 में पीएचसी से सीएचसी में उच्चीकृत अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन अधिकांश पद रिक्त हैं। हाल में, एक चिकित्सक नवीन सेमवाल के फिजिशियन का प्रशिक्षण पास करने बाद शासन ने यात्रा ड्यूटी में तैनात कर दिया है। यात्रा ड्यूटी से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग डा. सेमवाल को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में तैनात करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही सीएचसी में तैनात एक मात्र लैब टेक्नीशियन प्रमोद रमोला को भी अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रागड़, व्यापारमंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, बिजेंद्र कोहली, अमित सकलानी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, विजय बडोनी, पूनम रमोला आदि ने लैब टेक्नीशियन का स्थानांतरण रद्द करने और डा. नवीन सेमवाल को चिन्यालीसौड़ में ही रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें