फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आपदा के चार वर्ष बाद भी नहीं बन पाया पक्का पुल

Tue, 15 Oct 2024 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर आपदा के चार वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक पक्के पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पक्के पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, यहां लगा बैली ब्रिज अब पुराना हो गया है, जो आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में विकासखंड भटवाड़ी के बाड़ागड्डी क्षेत्र में आई आपदा के कारण उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर कंकराड़ी नाले पर बना पक्का पुल बह गया था। इससे जनपद के धौंतरी सहित बाड़गड्डी और टिहरी जनपद के लंबगांव क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद वहां पर लोक निर्माण विभाग की ओर से वहां पर 24 मीटर लंबा बैली ब्रिज बनाया गया। उसके बाद आवाजाही सुचारू हुई।
मानपुर प्रधान धर्मेंद्र भंडारी, बिजेंद्र गुसाईं का कहना है कि आपदा को आए चार वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक वहां पर पक्के पुल निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब पुल के दोनों ओर घास और झाड़ियां उग आई है। इससे वहां पर मोड़ होने के कारण वाहनों को रात में आवाजाही में सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं पुल बनाने के बाद विभाग ने इसकी मरम्मत नहीं की, जिससे यह आए दिन दुर्घटना को न्योता दे रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से पक्के पुल निर्माण की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अमनदीप राणा ने कहा कि बैली ब्रिज के स्थान पर शासन की ओर से पक्के पुल की मंजूरी मिल गई है। इसके डिजाइनिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें