फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: महिला आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार पर दिया जोर

Wed, 15 Jul 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विकासखंड डुंडा स्थित एक होटल में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में कहा गया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को रोजगार, आय बढ़ाने और उद्यमिता से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र महिला तक योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाना जरूरी है।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार के नए अवसर अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी रचिता ठाकुर, भाजपा जिला प्रभारी नवीन ठाकुर, डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार, भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, पूर्व भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख एवं प्रदेश गढ़वाल संयोजक विनीता रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष ललिता सेमलवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता पड़ियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें