फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर

Wed, 06 May 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी में भाजपा की मासिक बैठक हुई। मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा महिला मोर्चा की गढ़वाल सह संयोजक विनीता रावत ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जुड़कर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों, जनसमस्याओं के समाधान व आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।
बैठक में कर्मचारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष व दर्जाधारी प्रताप पंवार, मंडल प्रभारी हरीश डंगवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें