फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडार देवता की ‘हाथी का स्वांग’ रथ यात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
पौराणिक माघ मेले के तीसरे दिन बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। ‘हाथी के स्वांग’ के साथ निकाली गई यात्रा में पांडव पश्वाओं के साथ ही बाड़ाहाट, पाटा, संग्राली, बग्याल गांव आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने पारंपरिक लोक नृत्य कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट चौक स्थित कंडार देवता मंदिर से बृहस्पतिवार को कंडार देवता की ‘हाथी का स्वांग’ रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें पांडव पश्वाओं के साथ ही भारी तादात में उमड़े श्रद्धालुओं ने ढोल, दमाऊं, रणसिंगा आदि वाद्ययंत्रों की धुन पर लोक नृत्य किया। वहीं हिम मयूर सामाजिक संस्था के त्रेपन सिंह के निर्देशन में सुबोध राणा, सावित्री देवी, रोहित निर्मल, पीयूष डंगवाल आदि कलाकारों ने गढ़वाली संस्कृति की अनूठी झलक पेश की। पारंपरिक वेशभूषा व साजो सामान के साथ आए यह कलाकार पूरी यात्रा में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस बीच जगह-जगह मौजूद लोगों ने भी कंडार देवता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर से आरंभ हुई यात्रा चमाला की चौंरी, भैरवचौक, विश्वनाथ चौक, रामलीला मैदान व हनुमान चौक होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंची, जहां सभी लोगों ने गंगा भागीरथी में स्नान किया। साथ ही विशेष पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा के अंत में सभी लोगों ने पुन: कंडार देवता मंदिर पहुंचकर देवता को विधि विधान से उनके स्थान पर विराजमान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, हरीश डंगवाल, सरिता चौहान, ऊषा चौहान, प्रथम सिंह, नरेश चौहान, विजयलाल नैथानी, सुखशर्मानंद नौटियाल, संदीप सेमवाल, चंद्रमोहन भट्ट, अमर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें