फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन की उधारी, आम जनता पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
उत्तरकाशी के मुख्य बाजार में सूना पड़ा पेट्रोल पंप - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिला निर्वाचन विभाग की उधारी आम जनता पर भारी पड़ रही है। जिला निर्वाचन विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों का उधार नहीं दिया है, जिससे पेट्रोल पंप संचालक तेल नहीं खरीद पा रहे हैं। शहर के दो पेट्रोल पंपों पर दो दिनों से तेल नहीं है। जिसका खामियाजा स्थानीय निवासी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय में दो पेट्रोल पंप (ज्ञानसू व बस अड्डे) संचालित होते हैं। इसके अलावा एक पेट्रोल पंप 10 किमी दूर मातली व दूसरा करीब 6 किमी दूर गणेशपुर में है। शहर में संचालित हो रहे दोनों पेट्रोल पंपों पर बीते दो दिनों से पेट्रोल नहीं है, जिससे वाहन चालकों को मातली व गणेशपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शहर में संचालित हो रहे पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन ने उनके पेट्रोल पंपों से चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों में तेल भरवाया था, जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जिससे पेट्रोल पंप संचालक अब तेल नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं पूर्ति विभाग का कहना है कि बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान तेल का 9 लाख भुगतान किया जाना है। जबकि ज्ञानसू स्थित पेट्रोल पंप संचालक ने अभी तक विभाग को बिल जमा नहीं कराए हैं।
-तकनीकी समस्या के चलते बाजार में संचालित एक पेट्रोल पंप संचालक का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिसे सोमवार तक कर दिया जाएगा। वहीं ज्ञानसू स्थित पेट्रोल पंप में पर्याप्त स्टाक है। हालांकि इस पेट्रोल पंप संचालक ने विभाग को अभी अपने बिल नहीं सौंपे हैं। -मनोज सोनी प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें