फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मुराड़ी पुल के पिलर निर्माण के लिए आठ लाख मंजूर

Sat, 21 Feb 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में डीएम ने दिए आदेश
विज्ञापन

उत्तरकाशी/बड़कोट। सर-बडियार क्षेत्र के दूरस्थ गांव डिंगाड़ी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आठ गांव को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त मुराड़ी पुल के निर्माण की मांग की। डीएम प्रशांत आर्य ने पुल के पिलर निर्माण के लिए आठ लाख की धनराशि की स्वीकृति देकर लोनिवि को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
डिंगाड़ी गांव में विधायक दुर्गेश्वर लाल और डीएम प्रशांत आर्य की मौजदूगी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर शिविर में कुल 16 समस्याएं और शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल स्थापित कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर भूपेंद्र निवासी डिंगाडी ने एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड बनाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने गंगराली–डिंगाडी- किमडार–सरगांव तथा किमडार–पौंटी–गौल–छानिका सड़क मार्गों की स्थिति की जानकारी पीएमजीएसवाई से ली। साथ ही किमडार-कंसलों मार्ग एवं गांव के नीचे हुए भूस्खलन को लेकर विस्थापन और सुरक्षात्मक कार्य की मांग की गई।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने भू-वैज्ञानिक एवं सिंचाई विभाग को 26 एवं 27 फरवरी को संयुक्त सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में विधायक दुर्गेश्वर लाल ने क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के लिए 28 लाख की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें