फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार यात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री

Thu, 12 May 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
जानकीचट्टी के पास बारिश में भीगकर यमुनोत्री धाम जाते तीर्थयात्री। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों धामों में आठ हजार 628 तीर्थयात्री पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। शुरू के चार दिनों में दोनों धामों में 36 हजार 377 यात्री पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक गंगोत्री धाम में पांच हजार 133 तीर्थयात्री और यमुनोत्री धाम में तीन हजार 475 श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे है। बृहस्पतिवार को यमुनोत्री धाम में अपराह्न दो बजे कुछ समय झमाझम बारिश भी हुई।

गंगोत्री धाम में मौसम खुशगवार रहा है। दिनभर धूप खिली रही। उत्तरकाशी जिले के निचले हिस्से में अपराह्न को आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी हुई है। बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें