फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से एक और तीर्थयात्री की हुई मौत

Thu, 12 May 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री की यात्रा पर जा रहे हैदराबाद तिलंगना के एक तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई है। हैदराबाद के तीर्थयात्रियों का पांच सदस्यी दल यमुनोत्री यात्रा पर गए हुए थे। बीती रात को वे उत्तरकाशी पहुंचे। वे लक्षेश्वर स्थित गंगा आश्रम में रुके हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह 5.30 तीर्थयात्री सत्यानारायण मूर्ति (67) नहाने के लिए बाथरूम में जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्रा में उनकी पत्नी प्रभावती और पौता कार्तिक भी साथ आए हैं। बाद में परिजन शव को अपने साथ हैदराबाद ले गए।
विज्ञापन


लचर स्वास्थ्य सेवाएं खोल रही दावों की पोल
गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था न होने से यात्रियों का जीवन संकट में है। जिला अस्पताल सहित जिले में कहीं भी कार्डियोलाजिस्ट नहीं है। ऐसे में हृदय रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है।

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले शासन-प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का लाख दावे करता है, लेकिन यात्रा शुरू होने पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खुल जाती है। यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई भी जागरूकता कार्यक्रम नहीं चलाया जाता है।
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों से यात्री बड़ी उम्मीद और आस्था के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर पहुंचे हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अधिक होने तथा गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अधिक ठंड रहती है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम अधिक ऊंचाई होने के कारण आक्सीजन की कमी रहती है। ऐसी स्थिति में वृद्ध, हृदय और सांस रोगी लचर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में दम तोड़ जाते हैं।

पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष शुरूआती सीजन में काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। इस स्थिति को देखते शासन से जिले में एक कार्डियोलाजिस्ट और कुछ अन्य डाक्टर भेजने का अनुरोध किया गया है।
-श्रीधर बाबू अद्दांकी, डीएम उत्तरकाशी

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर जानकी चट्टी में एक फिजिसियन और एक अन्य डाक्टर तैनात किया गया है। गंगोत्री में भी डाक्टर तैनात है। गंगोत्री में आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं है, लेकिन जानकीचट्टी सहित पैदल मार्गों पर मेडिकल पोस्टों पर आक्सीजन सिलेंडर रखे गए हैं। कार्डियोलाजिस्ट भेजने के लिए भी विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

-डा. जेएस रावत, सीएमओ उत्तरकाशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें