फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मिनी पार्किंग के रूप में विकसित की जाएंगे डंपिंग जोन

Mon, 16 Mar 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर पार्किंग समस्या होगी हल
विज्ञापन

उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा में पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर चल रहे सड़क निर्माण के दौरान बनाए गए डंपिंग जोन का प्रयोेग किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से 30 मार्च तक दोनों हाईवे से संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे सड़क का कार्य पूरा करने के बाद डंपिंग जोन की संख्या की जानकारी दें। इससे संभावित और सुरक्षित डंपिंग जोन पर मिनी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के समय यात्रा रूट पर सबसे अधिक परेशानी यात्रियों का वाहन पार्किंग के लिए होती है। साथ ही कई बार सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। दूसरी ओर गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर मानसून में सड़क बंद होने के कारण वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़े होने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता है।
यात्रा पड़ावों पर पार्किंग न होने के कारण यात्रियों को कई बार इधर-उधर भटकना पड़ता है इसलिए इस वर्ष समस्या के समाधान के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर बने डंपिंग जोन को मिनी पार्किंग के रूप में विकसित करने पर विचार किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बीआरओ और एनएच विभाग को 30 मार्च तक दोनों हाईवे पर सुधारीकरण, डामरीकरण और चौड़ीकरण आदि कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि डंपिंग जोन की संख्या की जानकारी आने के बाद वहां पर मिनी पार्किंग निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे यात्रा रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त निशुल्क पार्किंग मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें