फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान

Mon, 16 Mar 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। स्वयंसेवी संस्था अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान के तत्वावधान में गुंदियाटगांव में ग्रामीण किसानों के आजीविका संवर्द्धन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर कार्यशाला में कृषि, बागवानी, सामाजिक कार्य और पारंपरिक खाद्य संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुंदियाटगांव स्थित वंदे मातरम एजुकेशन संस्थान परिसर में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ कृषक युद्धवीर सिंह रावत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल ने किया। इस मौके पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए खलाड़ी केे युद्धवीर सिंह रावत, नगदी फसल उत्पादन में योगदान के लिए कमल सिराईं किसान संगठन के अध्यक्ष स्यालिक राम व बागवानी के क्षेत्र में कार्य करने पर श्यामलाल परियाल को सम्मानित किया गया।
वहीं पारंपरिक रवाई भोज एवं स्थानीय जैविक खाद्य पदार्थों के संरक्षण के लिए जमुना देवी को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सोबत सिंह रावत व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर वंदे मातरम् ट्रेनिंग एंड एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश सेमवाल को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, जमुना देवी आदि ने कृषि उत्पादों के विपणन और बाजार रणनीति की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें