फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आराकोट अस्पताल में भेजे गए डॉक्टर और फार्मेसी अधिकारी

Sat, 11 Oct 2025 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी तो टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद
विज्ञापन

उत्तरकाशी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी से एक डॉक्टर को व्यवस्था पर भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पीएचसी टिकोची से डुंडा में अटैच फार्मेसी अधिकारी संबद्ध समाप्त कर आराकोट में तैनात होने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और उसके बाद विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट में लंबे समय से डॉक्टर सहित फार्मेसी और मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आराकोट बंगाण क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहडू और देहरादून के त्यूणी व विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ रही थी। वहां पर एक टीके के लिए ग्रामीणों को करीब 50 से 60 किमी की दूरी नापनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

इस पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। वहां पर स्थित तब ओर भी बिगड़ गई जब एंटी रैबीज का टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ा। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और आनन-फानन में मोरी से एक डॉक्टर को आराकोट भेजा गया। वहीं कई वर्षों से अटैच फार्मेसी अधिकारी को वापस तैनात किया गया। सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने बताया कि आराकोट अस्पताल के डॉक्टर अवकाश पर हैं। अन्य व्यवस्था होने तक मोरी से डॉक्टर वहां पर भेजे गए हैं। वहीं फार्मेसी अधिकारी का अटैचमेंट भी समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें