फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जानकीचट्टी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Thu, 05 May 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
जायजा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चार धाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने बृहस्पतिवार को यमुनोत्री धाम क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम अद्दांकी बृहस्पतिवार को जानकीचट्टी पहुंचे। यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वे यमुनोत्री धाम की ओर बढ़े, लेकिन बारिश होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने जानकीचट्टी में अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की पड़ताल की। फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच तीन किमी हिस्से में आठ करोड़ रुपये लागत से चल रहे सीसी सड़क निर्माण में अभी तक महज 120 मीटर सड़क ही बन पाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

उन्होंने एडीबी लोनिवि के अधिकारियों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी अभी कुछ काम अधूरे पड़े होने पर डीएम ने इन्हें कपाटोद्घाटन से पहले हर हाल में पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने जिला पंचायत को आगाह किया कि यात्रा सीजन में पैदल मार्ग पर किसी यात्री के साथ गलत व्यवहार हुआ तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कुली एजेंसी के साथ ही होटल-ढाबों पर मूल्य सूची चस्पा कर निर्धारित मूल्य ही वसूलने के निर्देश दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन, आशीष, रणवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें