फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डीएम ने बीआरओ को गंगनानी में दिए पार्किंग निर्माण के निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बीआरओ को गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव गंगनानी में पार्किंग निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगनानी में चारधाम यात्रा के समय सबसे अधिक यात्री और वाहन रुकते हैं। वहीं पहले से खड़े वाहनों के कारण भी जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए वहां पर पार्किंग की सुविधा होना आवश्यक है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विधायक सुरेश चौहान की मौजदूगी में बीआरओ के अधिकारियों की बैठक ली। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि सोनगाड से लेकर झाला तक सड़क को ब्लैक टॉप किया गया है। साथ ही आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क को सुधारने के लिए तीस करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। डीएम ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ही ठीक करवाया जाए। साथ ही गंगनानी में पार्किंग के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाए। आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व सड़क को आवाजाही के लिए ठीक करवाया जाए।
नगर क्षेत्र और आबादी वाले इलाकों में सड़क सबसे अधिक क्षतिग्रस्त रहती है। बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,कमांडर बीआरओ राजकिशोर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें